फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case News Three people arrested including fathers of two accused

हाथरस कांड: बिटिया प्रकरण के दो आरोपियों के पिताओं समेत तीन लोग गिरफ्तार, खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 01 Dec 2020 12:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Three people arrested including fathers of two accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके में बिटिया के गांव में सीआरपीएफ डेरा जमाए हुए है। खुफिया तंत्र बेहद अलर्ट है और पुलिस भी खासी चौकन्नी है। सोमवार को फिरबिटिया के गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इसमें से एक पक्ष तो आरोपियों का था, जबकि दूसरा पक्ष भी इन्हीं की बिरादरी का था। यह झगड़ा खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों के पिता और एक अन्य व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इन दोनों पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने से पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बहुचर्चितबिटिया के प्रकरण में चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि व एक अन्य जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उन्हें सीबीआई पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट के लिए गांधीनगर (गुजरात) ले गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अभी तक वहां से नहीं लौटे हैं। बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात है। शनिवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि बिटिया के गांव में दो पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया है। तत्काल ही वहां पुलिस पहुंची।

पुलिस ने वहां से एक पक्ष के राकेश पुत्र बाबू सिंह, अतर सिंह पुत्र बाबू सिंह व दूसरे पक्ष के चित्तर सिंह पुत्र जंगी सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

राकेश इस कांड के आरोपी रामू व अतर सिंह आरोपी रवि का पिता है। सीओ सादाबाद बह्म सिंह का कहना है कि खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed