{"_id":"6193f6bd4b5b6a7c747d9569","slug":"hathras-police-detained-four-people-for-indecency-mursan-news-ali27830722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अभद्रता करने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अभद्रता करने पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कलेक्ट्रेट से गांव असरोई जाने वाले मार्ग पर राहगीरों को इस गांव के रहने वाले कुछ युवक आए-दिन परेशान करते हैं। यह लोग राहगीरों से छीना झपटी करने की भी कोशिश करते हैं। विरोध करने पर यह लोग मारपीट भी कर देते हैं। इसके विरोध में मंगलवार को गांव खेड़ा बरामई के रहने वाले लोग मुरसान थाने पर पहुंच गए और इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग मुरसान कोतवाली प्रभारी से की।
गांव खेड़ा बरामई लोगों ने बताया कि शनिवार को गांव में एक व्यक्ति के घर रिश्तेदार आए थे। इसमें महिला भी बैठी हुई थीं। इन लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर छीना झपटी की कोशिश की थी। इस मामले को लोगों द्वारा शांत कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार की शाम को इन लोगों ने फिर से गांव के लोगों के साथ मारपीट की है। मारपीट से दोनों पक्षों के सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस चार युवकों को उठा कर थाने ले आई है। लोगों का कहना है कि यह लोग कोटा गांव से रोजाना शराब पीकर गांव असरोई जाते हैं। रास्ते में मिलने वालों को यह अभद्रता कर मारते पीटते हैं। संवाद