{"_id":"62f15a0afdf10c250c528a81","slug":"hathras-mursan-s-old-woman-died-in-an-accident-in-khatu-shyam-mursan-news-ali297802811","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खाटू श्याम में हुए हादसे में मुरसान की वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खाटू श्याम में हुए हादसे में मुरसान की वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
क्षेत्र के गांव गुवरारी की रहने वाली एक वृद्ध महिला की खाटू श्याम में हुए हादसे में मौत हो गई है। महिला की मौत की खबर सुनकर उसका बेटा व पड़ोसी लोग उसे लेने के लिए खाटू श्याम राजस्थान गए हैं।
जानकारी के अनुसार माया देवी (65) पत्नी किशन सिंह निवासी गुवरारी मुरसान के दो बेटे हैं। जिसमें छोटा बेटा किशन सेना में है। जिसके चलते किशन की पत्नी व बच्चे मथुरा में रहते हैं। उन्हीं की देख रेख के लिए माया देवी भी मथुरा में रहती थी। रविवार को माया देवी अपनी बेटी के साथ खाटू श्याम दर्शन करने के लिए राजस्थान गई थीं।
सोमवार की सुबह अचानक मंदिर परिसर में हादसा हो गया। जिसके चलते महादेवी की मौत हो गई। यह खबर जब माया के बेटे किशन व वीरेंद्र को पता चली तो वीरेंद्र गांव गुवरारी से अपने कुछ पड़ोसियों को लेकर खाटू श्याम अपनी मां माया देवी के शव को लेने के लिए निकल गया। सोमवार की देर शाम तक माया देवी का शव गांव में नहीं आया है। संवाद