फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   village head family accuses Hathras MP Rajveer Diler for torture

हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से परेशान होकर ग्राम प्रधान के परिवार ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

Fri, 11 Oct 2019 03:48 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 11 Oct 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
village head family accuses Hathras MP Rajveer Diler for torture
धर्म परिवर्तन के बारे में लिखा पर्चा दिखाते रामगोपाल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हाथरस सांसद के पैतृक गांव दौरऊ निवासी ग्राम प्रधान अशोक कुमार के बड़े भाई राम गोपाल ने हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से परेशान होकर धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है। राम गोपाल का आरोप है कि सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर सन 2015 में ग्राम प्रधान का चुनाव अशोक कुमार के सामने से हार गईं थी। इससे राजवीर दिलेर आहत हैं। इस वजह से वे आज तक रंजिश मानते आ रहे हैं। 

विज्ञापन


राम गोपाल ने कहा कि राजवीर दिलेर के इशारे पर ही एसडीएम गभाना और तहसीलदार गभाना ने उनके निजी मकान को 19 सितंबर को जेसीबी से गिरा दिया था। जबकि पंचायत की जमीन निजी जगह से अलग थी। राम गोपाल ने हाथरस सांसद के इशारे पर गिराए गए मकान के विरोध में परिवार सहित भूख हड़ताल और धर्म परिर्वतन की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर मानव अधिकार आयोग व जिलाधिकारी से भी की है।
विज्ञापन


साल 2014 में भी दी थी धर्म परिर्वतन की धमकी:  दौरऊ ग्राम प्रधान अशोक कुमार और उनके कुछ समर्थकों ने 2014 में भी धर्म परिर्वतन की धमकी दी थी। एक अधिकारी पर एक जाति के लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। विरोध में वर्तमान ग्राम प्रधान व उनके  कुछ समर्थकों ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम गभाना अंजुम ने बताया कि गांव दौरऊ में जो भी जगह खाली कराई गई थी। वह पूरी जगह पंचायत की थी। किसी का भी निजी मकान नहीं गिराया गया है। परिवार के लोग जो भी आरोप लगा रहे हैं पूरी तरह गलत हैं। जमीन की जांच कराने के बाद ही अवैध निर्माण को हटाया गया है।


हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने बताया कि मेरे घर का कोई सदस्य गांव दौरऊ से प्रधान का चुनाव नहीं लड़ा है। ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा था। यह बात जांच में भी सामने आई। गांव के लोगों की शिकायत पर डीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मुझ पर जो भी आरोप लगाए हैं, बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed