फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras MP Anoop Pradhan resigns from Khair assembly seat

Aligarh: हाथरस सांसद बने अनूप प्रधान का विधायकी से इस्तीफा, खाली हुई खैर विधानसभा सीट पर सियासत तेज

Sat, 15 Jun 2024 01:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:29 PM IST
सार

हाथरस सांसद निर्वाचित होने के बाद अनूप प्रधान ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया। अब नियम के अनुसार अध्यक्ष स्तर से इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री पद भी स्वत: ही हट जाएगा।

विज्ञापन
Hathras MP Anoop Pradhan resigns from Khair assembly seat
हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया। अब अध्यक्ष स्तर से उसे स्वीकार कर विधानसभा सीट रिक्त होने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इधर, इस सीट को लेकर लोकसभा चुनाव से निपटे सियासी दलों में सियासत तेज हो गई है। सभी दलों में दावेदारों की दौड़ और दलों के स्तर से उनका फीडबैक लिया जाना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


खैर क्षेत्र के पिसावा के गांव रूप नगर के मूल निवासी अनूप प्रधान टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़े आंदोलन से सुर्खियों में आए। उन्होंने 2012 में भाजपा से टिकट पाया। मगर रालोद से चुनाव हार गए। पहली बार वे 2017 में भाजपा के बैनर तले मोदी लहर में विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद लगातार तीसरी बार उन्हें 2022 में टिकट मिला और वह दूसरी बार निर्वाचित हुए। प्रदेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री भी बने। 
विज्ञापन


दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही उनके हाथरस सुरक्षित संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनने की चर्चाएं शुरू हो गईं। पार्टी ने भी उन पर भरोसा जताया और उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथरस से प्रत्याशी बनाया। वे 4 जून को हाथरस सांसद निर्वाचित हो गए। इस तरह कुल दो बार निर्वाचित होकर वे सात वर्ष चार माह तक विधायक रहे। इसके बाद सांसद निर्वाचित हो गए। सांसद निर्वाचित होने के दसवें दिन यानी 14 जून को उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। अब नियम के अनुसार अध्यक्ष स्तर से इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री पद भी स्वत: ही हट जाएगा। इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही खैर सीट रिक्त होने का नोटिफिकेशन जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-सपा में दावेदारों की दौड़

कहने को विधानसभा चुनाव में पिछले दो बार से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। जाट बाहुल्य सीट पर भाजपा-रालोद के साथ होने के चलते मजबूत माना गया। मगर लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर भाजपा को 1400 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सपा इस सीट पर उत्साहित है। इसी कारण दोनों दलों में दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई। जल्द दावेदारों में से चयन की प्रक्रिया भी होगी।


मुझे पार्टी ने जब-जब, जहां-जहां आदेश दिया। वहां सेवा करने पहुंचा हूं। अब हाथरस से सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। मगर क्षेत्र की जनता से जुड़ा रहूंगा। बाकी जो पार्टी का आदेश होगा, उस पर काम करूंगा।-अनूप प्रधान, सांसद हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed