फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: पीड़ित परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, सरकार ने हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए

Sat, 03 Oct 2020 08:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Latest News: Hathras Case Victim Hathras media gets permission to enter in sexual assault victim village before coming of higher authorities all updates
मृतिका के परिजनों से बात करते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि विवाद को बढ़ता देख प्रशासन ने मीडिया को प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों ने मृतका के परिवार से उनके घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया। राहुल और प्रियंका से मिलकर पीड़िता का परिवार काफी भावुक हुआ और पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से दोनों को बताया। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली।

वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सीएमओ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई। 

अगली स्लाइड में देखें नोएडा बॉर्डर पर आज हुए हंगामे का पूरा घटनाक्रम.... 

Hathras Rape Case Latest News: Hathras Case Victim Hathras media gets permission to enter in sexual assault victim village before coming of higher authorities all updates
हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल गांधी - फोटो : शुभम बंसल

नोएडा से चले राहुल व प्रियंका, हाथरस प्रशासन हुआ बेहद सतर्क
नोएडा से हाथरस जाने की अनुमति मिलने के बाद राहुल और प्रियंका डीएनडी से निकल चुके हैं। यह खबर मिलते ही हाथरस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। राहुल और प्रियंका के साथ मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया हैं।

Hathras Rape Case Latest News: Hathras Case Victim Hathras media gets permission to enter in sexual assault victim village before coming of higher authorities all updates
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता को पानी पिलाती प्रियंका गांधी - फोटो : शुभम बंसल

डीएनडी फ्लाईओवर खाली न करने पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठी
डीएनडी खाली न करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं जिसके बाद राहुल और प्रियंका कार से निकलकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस डीएनडी से ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Latest News: Hathras Case Victim Hathras media gets permission to enter in sexual assault victim village before coming of higher authorities all updates
राहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति - फोटो : शुभम बंसल

राहुल प्रियंका समेत पांच लोग जाएंगे हाथरस, मिली अनुमति
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुल पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। यह बात खुद राहुल गांधी ने अपनी कार की छत पर चढ़कर माइक से लोगों को बताया। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास्ता देने की अपील की जिससे वह हाथरस जल्द से जल्द पहुंचे। इन दोनों के साथ पीएल पुनिया के जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Hathras Rape Case Latest News: Hathras Case Victim Hathras media gets permission to enter in sexual assault victim village before coming of higher authorities all updates
डीएनडी पर लगा लंबा जाम - फोटो : अभिषेक पांडेय

राहुल-प्रियंका पहुंचे डीएनडी टोल प्लाजा, लंबे जाम से हालात तनावपूर्ण
राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और सांसद डीएनडी टोल प्लाज पहुंच गए हैं। नोएडा पुलिस उन्हें यहां से आगे जाने नहीं दे रही जिसके चलते डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed