फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hathras man consumes poison as two wives opposes him for third marriage

हाथरस: दो पत्नी और सात बच्चों के बावजूद तीसरी शादी की जिद पर अड़ा शख्स, विरोध करने पर खाया जहर

Thu, 17 Dec 2020 02:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 17 Dec 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
hathras man consumes poison as two wives opposes him for third marriage
जहर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बुधवार को 55 वर्षीय एक ग्रामीण पर तीसरी शादी करने का भूत सवार हो गया। पहले से उसकी दो पत्नियां हैं। उनसे सात बच्चे भी हैं। इसके बावजूद शख्स अचानक तीसरी शादी करने पर अड़ गया। दोनों पत्नियों ने विरोध किया तो गुस्साए ग्रामीण ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों ने ग्रामीण को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


व्यक्ति अपनी बेटी के ससुराल घूमने के लिए आया था। यहां आकर उसने शराब पी ली और हंगामा शुरू कर दिया कि अब वो तीसरी शादी करेगा। दामाद ने अपने ससुर की ये हरकत देखकर सास को सूचित किया।
विज्ञापन


इसपर उक्त व्यक्ति की दोनों पत्नियां भी बच्चों को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचीं। उन्होंने पति को समझाया तो पहले तो वह कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पत्नियों ने उसका विरोध किया तो उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उसे चावड़ गेट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद्र राठी ने बताया कि फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed