फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Last farewell to Krishna given in a gloomy atmosphere

हाथरस : गमगीन माहौल में दी गई कृष्णा को अंतिम विदाई

Tue, 22 Feb 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Last farewell to Krishna given in a gloomy atmosphere
कृष्णा यादव की शवयात्रा में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजपा नेता कृष्णा यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को गमगीन माहौल में कर दिया गया। इस दौरान हजारों की भीड़ जमा थी। सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस तथा पीएसी बल लगाया गया। कृष्णा की मौत के गम में नगर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव रविवार की दोपहर में वोट डालने के बाद मोहल्ले में लगे भाजपा के बिस्तर पर बैठे। उसके बाद वह अपने घर की पहली मंजिल पर बने बेडरूम में चले गए। दोपहर लगभग 2:30 बजे उनके मित्र अमन गुप्ता उनको तलाशते हुए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां से वह सीधे कृष्णा के बेडरूम में गए। वहां पर उन्होंने देखा कि कृष्णा रंक्तरंजित जमीन पर पड़े हुए हैं। उन्होंने तत्काल कृष्णा को नगर के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के एक नर्सिंग होम में उन्हें ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही हाथरस भेज दिया। रात में ही डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सोमवार सुबह 8:30 कृष्णा का शव मोहल्ला गौसगंज पहुंचा। वहां हजारों की भीड़ मौजूद थी। शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यहां पर प्रमुख रूप से सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सपा प्रत्याशी डॉ ललित बघेल, हाथरस भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, बृजबिहारी कौशिक, ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने उनकी मौत पर शोक प्रकट करते हुए पूरे बाजार को बंद रखा। दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, पूर्व कोतवाल प्रवेश कुमार राणा, सीओ मनोज शर्मा भारी पुलिस, पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed