फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Inspector beat up old dhaba owner, line hazir

हाथरस : दरोगा ने वृद्ध ढाबा संचालक को पीटा, लाइन हाजिर

Sat, 26 Sep 2020 07:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 26 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inspector beat up old dhaba owner, line hazir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाथरस के जरेरा चौकी इंचार्ज द्वारा एक वृद्ध ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई मामला सुर्खियों में आ गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


हाथरस एटा सीमा पर ग्राम सकरा के निकट अभयपुर निवासी सतीश चंद्र का ढाबा है। पीड़ित सतीश चंद्र ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात जरेरा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार अपने हमराह के साथ पीड़ित के ढाबे पर पहुंचे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज उस समय शराब के नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने आते ही सतीश चंद्र के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और पीड़ित द्वारा विरोध करने पर पीड़ित को बुरी तरह मारा-पीटा और हवालात में बंद कर दिया। थाने लाकर भी पेड़ से बांध कर बेरहमी से मारा पीटा। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। इस पर  आरोपी चौकी इंचार्ज को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed