{"_id":"67bb39f011b6b915a30a4282","slug":"hathras-injured-businessman-dies-in-medical-college-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाथरस में घायल व्यापारी की मेडिकल कॉलेज में मौत, कार ने मार दी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाथरस में घायल व्यापारी की मेडिकल कॉलेज में मौत, कार ने मार दी थी टक्कर
Sun, 23 Feb 2025 08:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:38 PM IST
सार
सासनी गेट पक्की सराय के अतुल वर्मा का टाई बेल्ट का व्यापार था। हाथरस में हतीसा पुल के पास अतुल लघुशंका करने लगे, तभी एक कार ने अतुल को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट इलाके के व्यापारी की 23 फरवरी को उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गईं। हाथरस के हतीसा में कार की टक्कर से वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सासनी गेट पक्की सराय के अतुल वर्मा का टाई बेल्ट का व्यापार था। 21 फरवरी को वह व्यापार के सिलसिले में सोनू के साथ बाइक से आगरा गए थे। रास्ते में बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। सोनू बाइक को पैदल लेकर चल रहा था। हाथरस में हतीसा पुल के पास अतुल लघुशंका करने लगे, तभी एक कार ने अतुल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें हाथरस के अस्पताल में पहुंचाया था। वहां से अलीगढ़ के मेडिकल में रेफर कर दिया था।
विज्ञापन