फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras gang Rape Case CBI team two brothers of girl and father of four accused for questioning

हाथरस कांड: बिटिया के दोनों भाइयों और चारों आरोपियों के पिता को पूछताछ के लिए ले गई सीबीआई की टीम

Sun, 25 Oct 2020 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case CBI team two brothers of girl and father of four accused for questioning
आरोपियों के पिताओं को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम रविवार को गांव से मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय पर ले गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा चारों आरोपियों के पिता को सीबीआई अपने साथ गांव से लेकर गई है। सभी से पूछताछ जारी है। इससे पहले शनिवार को सीबीआई की टीम बिटिया के गांव नहीं पहुंची, लेकिन गांव और क्षेत्र के कई लोगों को सीबीआई ने अपने शिविर कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलवाया था। 
विज्ञापन


वहीं इस सिलसिले में सीबीआई की छानबीन जारी है। बिटिया के प्रकरण में शनिवार को सीबीआई की टीम गांव नहीं गई। हालांकि इससे पहले कई बार सीबीआई की टीम बिटिया के गांव और घटनास्थल पर जा चुकी है। टीम कई बार रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। अब टीम ने शनिवार को अपने शिविर कार्यालय पर कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed