{"_id":"6202c1380428204af86d33f0","slug":"hathras-furniture-bought-by-spending-lakhs-is-getting-junk-mursan-news-ali284790784","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाखों खर्च कर खरीदा गया फर्नीचर हो रहा कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाखों खर्च कर खरीदा गया फर्नीचर हो रहा कबाड़
विज्ञापन
मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महीनों से पड़ा फर्नीचर। संवाद
- फोटो : MURSAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान के भवन में कई महीने पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आया फर्नीचर कबाड़ की तरह पड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लाखों का खर्चा कर खरीदे गए इस फर्नीचर का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बैठने के लिए काफी फर्नीचर की व्यवस्था की गई है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस फर्नीचर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। सीएचसी मुरसान पर पिछले कई महीनों से यह फर्नीचर कबाड़ की तरह भरा पड़ा है।
पूरा फर्नीचर धूल-मिट्टी से अट चुका है। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारियों की नजर इस फर्नीचर की बदहाली पर न पड़ी हो। अक्सर अधिकारी यहां निरीक्षण करने आते रहते हैं, लेकिन किसी ने भी इस फर्नीचर के सदुपयोग के लिए निर्देशित करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
यदि यही हाल रहा तो कुछ समय बाद यह फर्नीचर बिल्कुल प्रयोग करने लायक नहीं रह जाएगा और इसे खरीदने पर सरकारी खजाने से खर्च किया गया बजट बेकार चला जाएगा।