{"_id":"634efc4d1135dc46826cf20d","slug":"hathras-checked-the-health-of-120-people-by-holding-camp-gave-medicines-mursan-news-ali3029644200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिविर लगाकर 120 लोगों की सेहत जांची, दवाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिविर लगाकर 120 लोगों की सेहत जांची, दवाएं दीं
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव अहरई में पिछले कई दिनों से काफी संख्या में लोग बीमार हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव के समाजसेवी शीलेंद्र सिंह के साथ पंचायत घर पर शिविर लगाकर करीब 120 लोगों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं।
बताया जाता है कि गांव में पिछले कई दिनों से काफी संख्या में लोग बीमारियों से जूझ रहे थे। कई लोग मुरसान अस्पताल सहित अन्य जगहों से दवा लेकर खा रहे हैं। कई लोगों में गंभीर बीमारी होने के कारण उनका उपचार हाथरस और आगरा में कराया जा रहा है। गांव में बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव भी कराया गया है। संवाद