{"_id":"61d0a18135a57d13e6672fee","slug":"hathras-caught-two-youths-running-away-by-snatching-mobile-mursan-news-ali2820585126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के स्टेशन रोड के निकट टेलीफोन एक्सचेंज तिराहेे पर शुक्रवार की रात को एक बाइक पर सवार तीन लोग स्टेशन रोड निवासी एक शिक्षक का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे थे। भागते समय इन लोगों को शिक्षक के साथ आसपास के लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। एक व्यक्ति मौका मिलने पर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। बाद में समझौता होने के कारण दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है। बता दें कि इस समय मुरसान क्षेत्र में चोरी व छीना झपटी के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया है। संवाद