फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras case: parents of victim girl said cbi interrogating relatives on the basis of call details

हाथरस केसः बिटिया के परिजन बोले, कॉल डिटेल के आधार पर रिश्तेदारों से भी हो रही पूछताछ

Sun, 08 Nov 2020 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras case: parents of victim girl said cbi interrogating relatives on the basis of call details
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

बिटिया प्रकरण में सीबीआई की पूछताछ लगातार जारी है। बिटिया के परिजनों का कहना है कि हो सकता है कि सीबीआई ने घटना के दौरान हमारी रिश्तेदारों से मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की कॉल डिटेल भी निकलवा ली हैं और इसके आधार पर उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि वह जल्द ही राहुल गांधी से मिले चेक को भी नए खाते में लगाएंगे। 

विज्ञापन


बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच तेज होती जा रही है। सीबीआई घटना से जुडे़ हर पहलू का बारीकी से अवलोकन कर रही है। सीबीआई ने इस प्रकरण में अब तक आरोपी और बिटिया के परिजनों सहित कई पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर ली है। यहां तक कि खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू से भी पूछताछ कर ली है। अब ग्रामीणों की निगाहें सीबीआई की जांच रिपोर्ट की ओर लगी हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सीबीआई की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिटिया के परिजनों का कहना है कि सीबीआई ने घटना के दौरान उनके रिश्तेदारों से हुई बातचीत की कॉल डिटेल निकाली हैं। इस आधार पर रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। रिश्तेदारों से पूछताछ का सिलसिला अभी भी जारी है। उनका कहना है कि अब हमें जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान गांव में घूमकर कर रहे निगरानी
बिटिया के परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ पर है। सीआरपीएफ के जवान तीन शिफ्टों में बिटिया के परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। घर के चारों ओर जवान तैनात हैं। सीआरपीएफ के जवान समय-समय पर गांव में भ्रमण कर पूरी निगरानी रख रहे हैं। कुछ जवान घर के चारों ओर तैनात रहते हैं तो कुछ जवान रात और दिन गांव में घूमते हैं। घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की पूरी तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed