{"_id":"5f74c27d653b7c750257385a","slug":"hathras-case-latest-update-medical-report-of-victim-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवती की मेडिकल रिपोर्ट, आखिर क्या है सच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवती की मेडिकल रिपोर्ट, आखिर क्या है सच?
Wed, 30 Sep 2020 11:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस की बेटी के शरीर की बाह्य चोटों के संबंध में जेएन मेडिकल कॉलेज में हुए परीक्षण से संबंधित एक पेज की रिपोर्ट उसकी मौत के बाद से अचानक वायरल हो रही है।
विज्ञापन
इस परीक्षण रिपोर्ट का सच तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ही बताएगा, मगर इतना जरूर है कि इस रिपोर्ट में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में गंभीर चोट का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया ग्रुपों में एक पेज की जो रिपोर्ट वायरल हो रही है, उसमें बेटी के शरीर के 16 बाह्य हिस्सों का परीक्षण किया गया है, जिसमें सिर्फ गर्दन में चोट, कंधे पर हल्की खरोंच व आंख के पास एक खरोंच का निशान होना बताया गया है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य चोट शरीर के पिछले हिस्से में है, जो पुरानी है और अब सही हो गई है। इसमें जीभ काटने जैसा कोई उल्लेख नहीं है। इसकी सच्चाई को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट देने का प्रावधान विवेचक व कोर्ट को है। हमारे यहां से ऐसी कोई रिपोर्ट वायरल नहीं हुई है।