फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Case filed against four people who beat up farmer

हाथरस : किसान से मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Oct 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)क्षेत्र के गांव खरगू में खेत की बुवाई करने गए किसान को उसके ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा।श्यौप्रसाद का कहना है कि उनके परिवार के यह लोग आए-दिन उनके और उनके बेटे से मारपीट करते रहते हैं।

विज्ञापन
Hathras: Case filed against four people who beat up farmer

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खरगू में खेत की बुवाई करने गए किसान को उसके ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्योप्रसाद पुत्र नंदराम निवासी गांव खरगू मुरसान का कहना है कि सोमवार को वह खेत की बुवाई करने गए थे। इस दौरान गांव के राजकुमार, संतोष पुत्रगण कन्हैयालाल, कन्हैयालाल पुत्र पुत्र नंदराम, चंद्रभूषण पुत्र तुलाराम निवासी इरोली थाना सुरीर मथुरा ने उनको लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

श्यौप्रसाद का कहना है कि उनके परिवार के यह लोग आए-दिन उनके और उनके बेटे से मारपीट करते रहते हैं। यह लोग उन्हें गांव से भाग जाने की धमकी देते हैं। गांव में इन लोगों ने आतंक मचा रखा है। गांव के एक परिवार की महिलाओं के साथ भी इनमें से एक युवक ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed