{"_id":"634714cd3cae672c3e3b9b61","slug":"hathras-case-filed-after-the-strike-by-the-main-organization-mursan-news-ali302510883","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रधान संगठन के धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रधान संगठन के धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
हाथरस : आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुरसान कोतवाली में धरने पर बैठे प्रधान संगठन क?
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
गांव खरगू के प्रधान कालीचरण से गाली-गलौज व अभद्रता करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को बुधवार को प्रधान संगठन के लोगों ने काफी देर तक मुरसान कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा मुरसान कोतवाली का घेराव करने की सूचना पर सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता भी मौके पर आ गई। प्रधान कालीचरन की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव खरगू के प्रधान कालीचरण का कहना है कि गांव निवासी सुवराती पुत्र नसीर खां, वारिस पुत्र सुवराती व संतोष पुत्र कन्हैयालाल आए दिन परेशान करते रहते हैं। एक अक्तूबर की शाम को इन लोगों ने प्रधान कालीचरन के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व अभद्रता की है।
विरोध करने पर इन लोगों ने कहा कि हम तुझे प्रधानी करना भुला देंगे। तुझे जान से मार देंगे। कालीचरण का कहना है कि पहले कई बार यह लोग अभद्रता कर चुके हैं। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके चलते इन दबंगों के हौसले बुलंद है। आरोप है कि सुवराती पर पहले भी कई मामले दर्ज है यह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद