फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Both notorious historyheaters, many lawsuits are filed

हाथरस: दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, कई मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Both notorious historyheaters, many lawsuits are filed
दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, कई-कई मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन

किशोर अवस्था से ही मुकेश व सगीर ने रख दिया था अपराध की दुनिया में कदम
क्रासर
घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली, कई स्थानों पर दबिश के बाद भी नही मिले दोनों फरार शातिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पुलिस कस्टडी से अलीगढ़ में फरार हुए मुकेश व सगीर हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों ने किशोर अवस्था में भी अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। मुकेश पर 22 तो सगीर पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो दोनों चोरी, लूट, जानलेवा हमला जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन दोनों के घरों व अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन इनका कोई पता नहीं चला। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मची रही। प्रतिसार निरीक्षक अलीगढ़ गए और वस्तु स्थिति की जानकारी की। वहीं एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने भी पूरे मामले की स्थिति जानी।
हसायन क्षेत्र के गांव धुवई निवासी सगीर पुत्र मुन्ने खां व सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर हाल निवासी दयाल गार्डन आगरा निवासी मुकेश उर्फ छोटू पुत्र शंकरलाल की फरारी की खबर पर पुलिस ने इनके घरों व अन्य ठिकानों पर दबिशें दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। इनकी तलाश हेतु कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकेश पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, पुलिस मुठभेड़ के 22 मुकदमे सिकंदराराऊ, सादाबाद, हाथरस गेट, मुरसान आदि थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2006 में चोरी व लूट के मुकदमे कायम हुए थे। इनमें पेशी के लिए पुलिस अलीगढ़ जेल से उसे यहां किशोर न्याय बोर्ड लेकर आई थी। उस समय वह किशोर था। इसी तरह सगीर पर भी चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर के चार मुकदमे सिकंदराराऊ, छर्रा, हरदुआगंज आदि थानों में दर्ज हैं। वर्ष 2010 में उसने चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था। वह भी इस वारदात के समय किशोर था और उसे इस मुकदमे में पेशी के लिए पुलिस टीम किशोर न्याय बोर्ड लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। इस जिले के अलावा आस-पास के जिलों में भी इन पर मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed