{"_id":"614387b48ebc3e3ee81ca8c7","slug":"hathras-bleeding-the-family-members-sitting-in-the-house-mursan-news-ali2733659174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर में बैठे परिवार के लोगों को मारपीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर में बैठे परिवार के लोगों को मारपीट कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव कोटा में घर में बैठे एक परिवार के लोगों पर पास के रहने वाले कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
डालचंद्र शुक्ला पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी कोटा मुरसान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उसके पिता, मां, पत्नी व भाभी घर पर थे। तभी पास के रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार फरसा और फावड़ा लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके परिवार के सभी लोग लहूलुहान हो गए। मुरसान पुलिस पहुंच गई।
पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह लोग मौके से भाग गए। घायलों को मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर उपचार के लिए लाया गया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। संवाद