फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: BJYM District General Secretary dies due to bullet in suspicious circumstances

हाथरस : संदिग्ध हालात में गोली लगने से भाजयुमो जिला महामंत्री की मौत

Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJYM District General Secretary dies due to bullet in suspicious circumstances
हाथरस : सिकंदराराऊ में भाजपा नेता कृष्णा यादव को गोली लगने के बाद उनके बैडरूम में अस्त-व्यस्त साम? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौसगंज में रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव (30 वर्ष) अपने बेड रूम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कनपटी पर लगी।
उन्हें तत्काल निजी चिकित्सालय में लाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। घटना के बाद कुछ लोगों ने कोतवाली के सामने आक्रोश भी जाहिर किया।
विज्ञापन

बता दें कि कृष्ण यादव भाजपा के युवा नेता थे और पार्टी के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से उनकी पार्टी में भी अच्छी साख थी। वह अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह चुनाव से लौटकर घर की ऊपरी मंजिल स्थित अपने बेडरूम में गए। थोड़ी देर में उनके मित्र अमन गुप्ता घर पर आए और उन्हें लेने ऊपर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से वह लहूलुहान हालत में कृष्णा यादव को अपनी बांहों में उठाकर नीचे लाए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर में मौजूद बहन बहन ने बताया वह अपने कमरे में ऊपर गए, लेकिन घर के किसी भी सदस्य ने गोली की आवाज नहीं सुनी।
तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल में जुट गई। इधर, जीएस कॉलेज मतदान केंद्र उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। लिहाजा घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। घटना के पीछे क्या कारण रहा, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।

अभी घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ सुरेंद्र सिंह के अलावा चुनाव ड्यूटी में आए कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed