फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Administrative and financial rights of village head Chandra Garhi seized

हाथरस: ग्राम प्रधान चंद्रगढ़ी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज

Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administrative and financial rights of village head Chandra Garhi seized
ग्राम प्रधान चंद्रगढ़ी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन

डीएम ने 21.46 लाख के गबन के मामले में कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी के ग्राम प्रधान के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज किए हैं। डीएम ने डीपीआरओ को गबन की गई धनराशि के वसूलने के भी निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन का गबन करने का मामला सामने आया था। इसकी जांच डीपीआरओ बनवारी सिंह द्वारा की गई। जांच में ग्राम पंचायत सचिव के बयान के आधार पर तथ्य उजागर हुए थे कि ग्राम निधि षष्टम खाते की चेक बुक एवं पास बुक ग्राम प्रधान के कब्जे में हैं। जिससे कि पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि को फर्मों को हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा 21.46 लाख रुपये का गबन किया गया है। इस मामले में डीएम ने दोनों से गबन की धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए थे। अब इस मामले में फिर से डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम प्रधान चंद्र गढ़ी राम रतन सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया है। डीएम ने पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से दुरुपयोग की धनराशि के वसूली किये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरौस व बरसौली में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
हाथरस। ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत बरसौली व ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बरौस में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा शपथ पत्रों के माध्यम से की गई थी। इन शिकायतों के आधार पर डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार ने दोनों ग्राम पंचायतों में जांच के जांच अधिकारियों को नामित कर दिया है। डीएम ने इन ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि जांच अधिकारियों को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed