{"_id":"67d832ffe86d5065e5063074","slug":"harigarh-poster-put-over-aligarh-on-highway-milestone-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हाईवे के माइलस्टोन पर अलीगढ़ के ऊपर लगाया हरिगढ़ का पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हाईवे के माइलस्टोन पर अलीगढ़ के ऊपर लगाया हरिगढ़ का पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 17 Mar 2025 08:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:04 PM IST
सार
एक युवक माइलस्टोन पर खड़ा होकर पहले उस पर लिखे अलीगढ़ पर पांव मार रहा है। फिर अपनी जेब से एक हरिगढ़ लिखा पोस्टर उस पर चस्पा कर दे रहा है। इसके बाद वह भद्दे कमेंट करते हुए वह कह रहा है कि हम हरिगढ़ करवा कर रहेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के ऊपर हरिगढ़ का पोस्टर लगाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ महानगर को आने वाले नेशनल हाईवे-34 के माइलस्टोन 14 पर एक युवक ने अलीगढ़ के ऊपर हरिगढ़ का पोस्टर चस्पा कर इसका वीडियो वायरल किया है। वीडियो में वह अलीगढ़ को लेकर भद्दे कमेंट भी करते दिख रहा है। 17 मार्च को वीडियो वायरल होने पर मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वाकया कितना पुराना है। ये अभी जांच में उजागर होगा। इस हरकत को अंजाम देने व वीडियो वायरल करने वाले युवक की पहचान भी नहीं हुई है। मगर घटनाक्रम के अनुसार एक युवक माइलस्टोन पर खड़ा होकर पहले उस पर लिखे अलीगढ़ पर पांव मार रहा है। फिर अपनी जेब से एक हरिगढ़ लिखा पोस्टर उस पर चस्पा कर दे रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद वह भद्दे कमेंट करते हुए वह कह रहा है कि हम हरिगढ़ करवा कर रहेंगे। यह भी कहता है कि जिन्होंने हरिगढ़ को अलीगढ़ किया है। उसे हम हटाकर रहेंगे। छोटा प्रयास ही सफल होता है। अपने जिले में एनएच-34 का माइल स्टोन 14 अलीगढ़ से कानपुर की ओर है। इस मामले में एसएचओ गांधीपार्क एसपी सिंह कहते हैं कि वीडियो की जांच की जा रही है। यह कितना पुराना है। वीडियो में शामिल युवक की पहचान के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन