{"_id":"5f25cb3b8ebc3e63e5564f25","slug":"harigarh-is-situated-the-name-of-amar-singh-s-father-city-office-news-ali2401860118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अमर सिंह के पिता के नाम पर बसा हरिनगर, यहीं गुजरा बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अमर सिंह के पिता के नाम पर बसा हरिनगर, यहीं गुजरा बचपन
Sun, 02 Aug 2020 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह के निधन पर अलीगढ़ में भी उनके करीबी लोगों ने दुख व्यक्त किया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह ने बताया कि अमर सिंह के पिता हरिश्चंद्र सिंह सासनीगेट में लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय की गली में रहते थे।
विज्ञापन
उस मोहल्ले का नाम हरिनगर है। यहां कलकत्ता वाली कोठी में वह रहते थे। अमर सिंह का बाल्यकाल यहीं गुजरा। इसके बाद उनका परिवार कोलकाता चला गया। वहीं से वह ताले मंगाकर कारोबार करते थे। बाद में अमर सिंह का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
डॉ. रक्षपाल ने बताया कि सीएम मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल मेें वह प्रचार आए तो मुझे भी हेलीकाप्टर में अपने साथ मंगलायतन तीर्थधाम ले गए। उस वक्त मैं सपा जिलाध्यक्ष था। सभी जानते हैं कि वर्ष 2003 में उन्होंने ही जोड़तोड़ करा कर सपा की सरकार बनवाई थी।
विज्ञापन
वर्तमान में इसी जगह में रहने वाले राजेश प्रताप सिंह कहते हैं कि अमर सिंह के चाचा दिनेश सिंह से उन्होंने ये मकान खरीदा था। चाचा के रहने तक अमर सिंह अक्सर यहां आते थे। राजेश ने बताया कि वर्ष 2012 में चाकूबाजी में उसके भाई राकेश प्रताप सिंह की हत्या हो चुकी है। इस घटना पर भी उन्होंने दुख जताया था।
ये मोहल्ला उनके पिता के नाम पर ही बसा है। हरिश्चंद्र सिंह का हरि नगर हो गया। राजेश कहते हैं कि अमर सिंह से मुलाकातों में उनका एक डायलॉग अभी तक याद है ‘एक करोड़ कमाना मुश्किल है, उसके बाद उसका कई गुना करना आसान है।’