फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harduaganj station wagon Direl

हरदुआगंज स्टेशन पर मालगाड़ी डीरेल

Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 Harduaganj station wagon Direl
हरदुआगंज स्टेशन पर मालगाड़ी डीरेल
रविवार सुबह 7:40 बजे हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड की रेलवे लाइन नंबर तीन पर मालगाड़ी का गार्ड यान पटरी से उतर गया। करीब 305 मीटर तक गार्ड की बोगी पटरी से नीचे घिसटते हुए बढ़ती चली गई। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई जिस पर टूंडला से दुर्घटना राहत ट्रेन आई। जैक लगाकर गार्ड यान पटरी पर लाया गया। पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर लाइन क्लियर हो सकी।
विज्ञापन

बताते हैं कि यह मालगाड़ी रात में ही हरदुआगंज स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई थी। स्टेशन मास्टर मुकेश उपाध्याय के अनुसार खंडला महाराष्ट्र से यूरिया लादकर यह मालगाड़ी शनिवार रात आठ बजे आई थी। रविवार सुबह उसे बरेली जाना था। हरदुआगंज तक इलेक्ट्रिक लाइन है। इससे आगे डीजल इंजन लगाकर मालगाड़ी जानी थी। सुबह साढ़े सात बजे डीजल इंजन लगने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन को पीछे की ओर बढ़ाया। उस समय गार्ड मुकेश चंद्र मीना इंजन से पीछे की ओर से बोगी चेक करते हुए जा रहे थे। स्टेशन मास्टर ने केबिन पर कार्यरत कर्मचारी देवीराम को भी इस काम में लगाया। लोड गाड़ी पीछे हट रही थी तभी तीन नंबर ट्रैक में तकनीकी गड़बड़ी हो गई और गार्ड यान पटरी से उतरकर घसीटती चली गई। गार्ड मुकेश चंद्र मीना ने यह देखा तो तुरंत वायरलेस पर ड्राइवर को जानकारी देकर ट्रेन रुकवाई। 
विज्ञापन

गार्ड होते बोगी में तो न उतरती ट्रेन
बताते हैं कि गार्ड मुकेश चंद्र मीना यदि गार्ड यान में होते तो शायद गार्ड यान बोगी से न उतरता। क्योंकि तब वह ट्रैक में दिक्कत होने पर तुरंत ट्रेन रोक लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक माह में दूसरी बार पटरी से उतरा गार्ड यान
हरदुआगंज स्टेशन पर एक माह में दूसरी बार गार्ड यान पटरी से उतरा है। इससे पहले एक दिसंबर को गार्ड यान पटरी से उतरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed