फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Happy with the scheme in the name of Kalyan Singh in BJP's manifesto

अलीगढ़ : भाजपा के घोषणा पत्र में कल्याण सिंह के नाम पर योजना से खुशी

Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Happy with the scheme in the name of Kalyan Singh in BJP's manifesto
विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना शुरू करने का एलान किया गया है। इससे कल्याण सिंह के समर्थकों में खुशी है। कल्याण सिंह उन्नत योजना के माध्यम से गांवों का समग्र विकास करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पिछड़ी जातियों में जबर्दस्त पकड़ थी। कुछ दिन पहले उनको मरणोपरांत पद्मविभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई थी। लोग कह रहे हैं कि कल्याण सिंह का नाम घोषणा पत्र में शामिल कर भाजपा ने पिछड़े वर्ग को साधने की कोशिश की है। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि बाबूजी की आत्मा भाजपा में बसती थी। भाजपा ने हमेशा कल्याण सिंह को सम्मान दिया है। घोषणा पत्र में उनके नाम की योजना चलाने की बात करके भाजपा ने मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed