फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Happy Holi in Aligarh

होली है: रात में होलिका दहन, सुबह से ही रंग में रंगा अलीगढ़ शहर, जमकर बरसा रंग-गुलाल, दीं शुभकामनाएं

Fri, 14 Mar 2025 04:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 04:14 AM IST
सार

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर रंगा उड़ा। खूब पिचकारियां चलीं। लोगों ने अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों को होली की शुभकामना संदेश भेजे। फोटो, एनीमेशन, वीडियो रील भी शेयर किए। युवाओं ने गुलाल से होली खेली और फोटो क्लिक कर शेयर किए।

विज्ञापन
Happy Holi in Aligarh
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के बाद जौ की बाली भूजते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

होलिका दहन पर 13 मार्च की सुबह घरों में पूजा-अर्चना हुई। रात में होलिका दहन किया गया। इससे पहले बारिश के चलते कुछ जगहों पर समस्या जरूर हुई। उसके बाद पूरा अलीगढ़ शहर होली के रंग में रंग गया। चारों ओर जमकर रंग और गुलाल उड़े। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


जिले भर में 2765 से अधिक स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन हुआ। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। लोगों ने गेहूं की बालियां भूनकर एक-दूसरे को वितरित की। होलिका पूजन को लेकर महिलाएं सुबह से ही पूजा-पाठ में लग गईं तो बच्चे रंग और पिचकारियों से चिपक गए। महिलाओं ने व्रत रखा और नए वस्त्र पहने। कॉलोनी व मुहल्लों से एकत्रित होकर होली के मंगल गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं और होलिका माता की पूजा-अर्चना कीं। रात में मुहूर्त के अनुसार सभी ने 10:37 से एक बजे के मध्य होलिका दहन किया। इससे पहले शाम को कुछ जगह पर होलिका की लकड़ियां भीगने के कारण समस्या भी हुई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खूब उड़ा रंग
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर रंगा उड़ा। खूब पिचकारियां चलीं। लोगों ने अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तेदारों को होली की शुभकामना संदेश भेजे। फोटो, एनीमेशन, वीडियो रील भी शेयर किए। युवाओं ने गुलाल से होली खेली और फोटो क्लिक कर शेयर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की रिकॉर्ड बिक्री
होली पर देसी, अंग्रेजी व बियर की दुकानों पर इस बार रिकॉर्ड बिक्री हुई। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक शराब की दुकानों के खुलने का समय था। शाम तक यहां शौकीन व ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed