फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hajj : 331 applied in the district

अलीगढ़ : हज यात्रा की बंधी उम्मीद, जिले में 331 ने किया आवेद

Sun, 06 Mar 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hajj : 331 applied in the district
हाजी तौफीक अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

हज यात्रा पर जाने के लिए जिले के 331 लोगों ने आवेदन किया है। उन्हें उम्मीद है कि वह इस बार वह हज यात्रा पर जा सकेंगे। पिछले दो साल से कोरोना महामारी ने अड़ंगा डाल रखा था।
पिछले पांच साल में दूसरी बार सबसे कम 331 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। हज यात्रा के लिए आवेदन करने वालों में जो गिरावट आई है, उसकी सबसे बड़ी वजह आर्थिक है। दूसरी सबसे बड़ी वजह हज यात्रा को लेकर असमंजस है, क्योंकि आवेदन करने के बाद भी कोरोना महामारी में हज यात्रा पर नहीं जा सके थे। सऊदी अरब ने दूसरे देशों के हज यात्रियों पर रोक लगा दी थी। अब स्थिति सामान्य होने लगी है, तब उमरा की अनुमति सऊदी अरब ने दे दी है, जो एक सुखद खबर है। हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले मोहम्मद सलीम, मोहसिन अहमद, शकील अहमद आदि ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह हज यात्रा पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन्होंने किया था आवेदन
वर्ष संख्या
2018 637
2019 519
2020 515 (कोरोना के चलते हज यात्रा पर नहीं जा पाए)
2021 202 (कोरोना के चलते हज यात्रा पर नहीं जा पाए)
2022 331
हज यात्रा का किराया
वर्ष खर्च
2018 217800 रुपये
2019 241600 रुपये
2020 (कोरोना के चलते किराया का आकलन नहीं)
2021 344809 रुपये
2022 (अभी तक किराये का एलान नहीं)
हज यात्रा पर जाने वाले लोगों ने आवेदन कर दिया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से नए सर्कुलर का इंतजार है, जिसमें कब से पहली किस्त जमा होगी, कौन-कौन से नियमों का उन्हें पालन करना होगा। इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाजी तौफीक अहमद खान, सचिव, लब्बैक हज सोसाइटी
सऊदी अरब ने भारतीयों को उमरा करने की इजाजत दे दी है। अलीगढ़ से 20 उमरा यात्रियों का समूह 18 मार्च को वापस आएगा। इस बार अलीगढ़ से हज यात्रा पर लोग जाएं, यह दुआ है। कोरोना के चलते यह रोक लगी थी।
-हाजी अब्दुल समद, राष्ट्रीय सचिव, खुद्दाम-ए-हज समिति

हाजी अब्दुल समद।

हाजी अब्दुल समद।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed