{"_id":"5e5ebda38ebc3eeadb33af7e","slug":"haj-yatra-has-affected-due-to-corona-virus-pepole-withdraw-their-applications-aligarh-news-ali228278294","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से हज यात्रा हुई प्रभावित, नाम ले रहे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से हज यात्रा हुई प्रभावित, नाम ले रहे वापस
Wed, 04 Mar 2020 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल शाकिर
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सभी देश एहतियात बरत रहे हैं। सऊदी अरब की हुकूमत उमरा पर पाबंदी लगा चुकी है। ऐसे में हजयात्रियों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है, वह खुद अपना आवेदन वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया में अलीगढ़ से 572 हज यात्रियों ने आवेदन कर रखा, जबकि यहां का 750 हज यात्रियों का कोटा है। संभावना जताई जा रही है कुछ दिनों के अंदर 40-50 लोग अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों कोरोना वायरस के कारण सऊदी अरब ने उमरा पर रोक लगा दी थी, इससे अलीगढ़ के भी लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें उमरा करने जाना था। जिला हज ट्रेनर अब्दुल शाकिर ने बताया कि वर्ष 2017 में 450, 2018 में 550 व 2019 में 600 हज यात्री हज करने गए थे, जबकि वर्ष 2020 में कुल 572 हज यात्रियों ने आवेदन किया है। इनमें से करीब 40-50 हज यात्रियों के आवेदन वापस लेने की संभावना है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक, हज यात्रियों ने बताया कि कोरोना वायरस, डर व दुनिया के हालात के चलते आवेदन वापस ले रहे हैं। इनमें मिफरा पुत्री अबरार अहमद, बशीर अहमद आदि शामिल हैं, जिन्होंने आवेदन वापस ले लिया है। जिला हज ट्रेनर अब्दुल शाकिर ने बताया कि हज यात्री अपनी दूसरी किस्त 15 मार्च तक एक लाख 20 हजार रुपये स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के हज खाते में भेजकर उसकी स्लिप व अन्य दस्तावेज हज कमेटी लखनऊ को भेज दें।
तीन साल में बढ़ा किराया
वर्ष श्रेणी किराया
2017 ग्रीन 2,36,950
2017 अजीजिया 2,03,550
2018 ग्रीन 2,43,000
2018 अजीजिया 2,09,000
2019 ग्रीन 2,78,650
2019 अजीजिया 2,41,600
नोट : वर्ष 2020 में वर्ष 2019 की हज यात्रा किराया अभी यथावत है। हज यात्रा के दौरान रियाल के उतार-चढ़ाव के बाद किराये में बदलाव आ सकता है।