{"_id":"5b4519d74f1c1b3d5e8b4da0","slug":"haj-pilgrims-going-to-haj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जा रही सबसे कम उम्र की हज यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर जा रही सबसे कम उम्र की हज यात्री
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हज पर जा रही सबसे कम उम्र की हज यात्री
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से सबसे कम उम्र की हज यात्री फातिमा अपनी अम्मी-अब्बू के साथ काबा शरीफ की तवाफ (चारों ओर घूमना) करेंगी। फातिमा की उम्र सिर्फ 16 महीने है। महानगर के छतारी कंपाउंड में रहने वाले मोहम्मद शानू व समन जहां की बेटी फातिमा हज यात्रा पर जा रही हैं। जिला हज ट्रेनर अब्दुल समद ने बताया कि जिले से करीब 600 हज यात्री सऊदी अरब जा रहे हैं। इनमें फातिमा सबसे कम उम्र की हज यात्री हैं। पहली बार तीनों हज यात्रा पर जा रहे हैं।
हज यात्रियों का टीकाकरण कल से
हज यात्रियों जिन की आयु 70स़े ज्यादा और बच्चे की आयु शून्य से 16 वर्ष है, उन्हें इंफ्लुएंजा वैक्सीन मलखान सिंह जिला अस्पताल में लगाया जाएगा। डॉ. एसए खान ने बताया कि यह वैक्सीन 12, 13 व 14 जुलाई को अस्पताल में लगाया जाएगा। जिला हज ट्रेनर अब्दुल समद ने बताया कि आजमीन-ए-हज को सऊदी अरब जानेे से पहले वैक्सीन लगवाना जरूरी है।