फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hacked Facebook ID of District Village Industries Officer and demanded 15 thousand rupees

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे 15 हजार रुपये 

Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी महकमे के उच्चाधिकारी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। डीएम के बाद साइबर अपराधियों ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निशाना बनाया है। उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर उन्हीं के एक कर्मचारी से परिचित के बेटे की बीमारी के इलाज को 15 हजार रुपये की मांग कर डाली। इस मामले में साइबर सेल में शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।            
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह का फेसबुक एकाउंट किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद अशोक सिंह के ऑफिस के एक कर्मचारी संजीव सिंह से बुधवार देर रात 11.38 बजे 15 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। कहने लगा कि मेरे मिलने वाले व्यक्ति के बेटे की तबीयत खराब है।
विज्ञापन



उसे पैसे की जरूरत है, आप जल्दी से 15 हजार रुपये एकाउंट में जमा करा दो। शक होने पर संजीव सिंह ने फेसबुक पर उक्त व्यक्ति से वीडियो कॉल करने का आग्रह किया तो वह व्यक्ति कहने लगा कि इस समय वह आईसीयू वार्ड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां कॉल रिसीव करना उचित नहीं होगा। इससे शक और गहरा गया। संजीव ने अपने अधिकारी अशोक सिंह से जब फोन पर देररात 12 बजे वार्ता की तो पता चला सारा मामला फर्जी था। ग्रामोद्योग अधिकारी ने सारी जानकारी एसएसपी दफ्तर जाकर साइबर सेल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed