{"_id":"61a70b71dca3a87f272b962c","slug":"haatharas-aaj-se-ek-maah-tak-manaee-jaegee-raaja-mahendr-prataap-kee-jayantee-mursan-news-ali279439817","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से एक माह तक मनाई जाएगी राजा महेंद्र प्रताप की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से एक माह तक मनाई जाएगी राजा महेंद्र प्रताप की जयंती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे एक माह तक मनाई जाएगी। राजा महेंद्र प्रताप विचार संघ के अध्यक्ष कप्तान सिंह ठेनुआ ने बताया कि एक दिसंबर को मुरसान में प्रभातफेरी, माल्यार्पण, हवन, पूजन कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सादाबाद में भी इस बार आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देश प्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर पर राजा महेंद्र प्रताप विचार संघ के कार्यकर्ता राजा साहब की जयंती मनाएंगे। राजा महेंद्र प्रताप विचार संघ के संरक्षक रामवीर सिंह भैया जी ने मांग की कि आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा जाए। राजा महेंद्र प्रताप विचार संघ के महासचिव चौधरी रामकुमार सिंह वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार ने राजा साहब द्वारा किए हुए देश की आजादी में योगदान को पहली बार उजागर कर दिखाया है। संवाद