{"_id":"5df286938ebc3e87a6340387","slug":"ha-tharas-choking-the-mother-of-two-daughters-in-want-of-a-son-aligarh-news-ali2212829152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बेटे की चाहत में दो बेटियों की मां की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बेटे की चाहत में दो बेटियों की मां की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
चंद्रवती का फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
बेटे की चाहत में दो बेटियों की मां की गला दबाकर हत्या
मृतका की भाई ने दहेज हत्या में दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवर पनाखर में बेटे की चाहत में दो बेटियों की मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों का आरोप है कि बेटा की चाहत में ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराल वाले फरार हैं।
मृतका के भाई हरेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी हरनामपुर बेरी, कासगंज ने कहा है कि बहन चंद्रवती की शादी सिकंदराराऊ के गांव देवर पनाखर निवासी दिनेश पुत्र अरब सिंह से आठ वर्ष पूर्व की थी। चंद्रवती की दो बेटियां हैं। शादी के आठ साल बाद भी बेटा नहीं होने पर पति दिनेश, ननद सुमन, सास ज्ञानदेवी और ससुर अरब सिंह ताना मारते थे। ससुराल के लोग चंद्रवती को दिनेश की दूसरी शादी करने की धमकी देते रहते थे। इसके साथ ही चंद्रवती को दहेज में पैसा लाने के लिए आए दिन बाध्य किया जाता था।
उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के भाई ने कई बार समझौता भी कराया था। बृहस्पतिवार को इसी गांव में ही ब्याही उसकी बड़ी बहन ने फोन पर सूचना दी कि चंद्रवती की हत्या कर दी गई है। जब मायके के लोग आए तो चंद्रवती का शव बेड पर पड़ा हुआ पाया। आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं।