फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Guru Govind Singh's programe in Aligarh

वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह

Mon, 25 Jan 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh's programe in Aligarh

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को देहलीगेट स्थित गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जो महानगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बैंकुठनगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा पर जाकर संपन्न हुआ। कीर्तन का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखा रही थी। 

विज्ञापन

देहलीगेट स्थित गुरुद्वारा पर डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी, एसपी सिटी डा. बृजेश सिंह, सीओ प्रथम संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अफसरों का स्मृति चिन्ह और सरोपा देकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन के आगे सबसे आगे 50 बुलेटों पर सवार युवा कमांडो की ड्रेस में चल रहे थे। उनके पीछे ऊंट चल रहा था, घोड़ों पर पंच प्यारों के स्वरूप, गुरू ग्रंथ साहब की पालकी और कीर्तन जत्था चल रहा था। महिलाएं पंच प्यारों के स्वरूपों के लिए सड़क साफ करती चल रही थीं। 

विज्ञापन

विशाल नगर कीर्तन देहलीगेट स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर बारहद्वारी पहुंचा, जहां भाजपा के महानगर कार्यालय पर मेयर शकुंतला भारती, कार्यक्रम संयोजक मानव महाजन, संजीव राजा, बीएस पाल, पवन शर्मा, पवन खंडेलवाल आदि ने पंच प्यारों का स्वागत किया। महावीर गंज मंडल अध्यक्ष हरी बाबू गुप्ता ने आतिशबाजी चलवाई। इसके बाद नगर कीर्तन पत्थर बाजार में पहुंचा जहां मानव उपकार संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वार्षिक नगर कमेटी का सम्मान गुरूघर का सिरोपा जत्थेदार अवतार सिंह, पांच प्यारों का सम्मान भाई भूपेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन मीरू मल प्याऊ चौराहा से अप्सरा सिनेमा, रेलवे रोड पहुंचा जहां लोगों ने इसका भव्य स्वागत करते हुए प्रसाद भी बांटा। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने लोगों को बधाइयां दी। नगर कीर्तन मालगोदाम चौराहा से होता हुआ पुराना बस अड्डा, दुवे पड़ा, मीनाक्षी पुल होता हुआ केंद्रीय गुरुद्वारा पर पहुंचा। 


नगर कीर्तन में चल तरनतारन की निशाने खालसा और अमरोहा की बाबा जीत सिंह अखाड़े और रोहतक की गतका पार्टी के सदस्यों ने शरीर पर होकर बाइक निकाली, सिर पर कांच राड और ईंट फोड़ कर लोगों को हैरत में डाल दिया। नगर कीर्तन में देहलीगेट, नई बस्ती, तमोली पाड़ा और बैंकुठ नगर गुरुद्वारा के कारीब 48 स्कूली जत्थे, आधा दर्जन से अधिक कीर्तन जत्थे थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed