{"_id":"66f92f2a95a28c5a6a001965","slug":"gulveer-won-gold-medal-in-5000-meter-race-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल: 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल: 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
Sun, 29 Sep 2024 04:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:12 PM IST
सार
छर्रा में गांव सिरसा के गुलवीर सिंह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। गुलवीर प्रदेश और राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
जापान में गुलवीर सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में विश्व एथलेटिक्स चैलेंज कप में अलीगढ़ जिले के धावक गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में इतिहास रचकर स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है, जो वर्ष 2023 में बना था।
विज्ञापन
नीगाटा जापान में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ 13:11:82 मिनट में पूरी करके अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने वर्ष 2023 में 13:19:30 मिनट में 5000 मीटर दौड़ पूरी की थी। गुलवीर सिंह की उपलब्धि पर प्रशिक्षक यूनुस खान ने खुशी जताई है। इससे पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने नया कीर्तिमान बनाया था। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता था। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। गुलवीर प्रदेश और राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन