{"_id":"67bae8c0e0612769420983a6","slug":"gulveer-singh-qualifies-for-world-athletics-championship-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Athletics: अलीगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल, गुलवीर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Athletics: अलीगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल, गुलवीर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
Sun, 23 Feb 2025 02:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:52 PM IST
सार
22 फरवरी को अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुई दौड़ में 12.59.77 में दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
गुलवीर सिंह
- फोटो : @KhelNow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के धावक और नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। 22 फरवरी को अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुई दौड़ में 12.59.77 में दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले गुलवीर ने नीगाटा जापान में 5000 मीटर दौड़ 13:11:82 मिनट में पूरी करके अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने वर्ष मई 2023 में 13:19:30 मिनट में 5000 मीटर दौड़ पूरी की थी। गुलवीर सिंह की उपलब्धि पर प्रशिक्षक यूनुस खान ने खुशी जताई है। इससे पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने नया कीर्तिमान बनाया था। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता था। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि प्रदेश और राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुलवीर सिंह 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन