{"_id":"651845ee2b5993e56007f335","slug":"gulveer-singh-of-aligarh-won-bronze-medal-in-asian-games-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2023: अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने जीता कांस्य पदक, किसान परिवार से पहुंचा एशियन गेम्स तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asian Games 2023: अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने जीता कांस्य पदक, किसान परिवार से पहुंचा एशियन गेम्स तक
Sat, 30 Sep 2023 09:29 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 09:29 PM IST
सार
अलीगढ़ में छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता है। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं
विज्ञापन
तिरंगे के साथ अलीगढ़ का धावक गुलवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता है। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। गुलवीर के कांस्य पदक जीतने की खबर अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
यूपी एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष शमशाद निसार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पदक जीतने का जश्न मनाया। प्रदेश स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुलवीर अब तक 30 पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन