फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gujaraat se phree mein aa raha hai tiranga

गुजरात से फ्री में आ रहा है तिरंगा

Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
gujaraat se phree mein aa raha hai tiranga
tiranga
हर गांव तिरंगा, हर घर तिरंगा के नारे के साथ गुजरात के नौसारी लोकसभा सदस्य सीआर पाटिल पूरे देश में तिरंगा बांट रहे हैं। ये वितरण पूरी तरह से नि:शुल्क है। अलीगढ़ में अब तक लगभग तीन दर्जन से अधिक ऐसे तिरंगे आ चुके हैं। जिसमें आधा दर्जन एएमयू में भी बांटे गए हैं। इसको प्राप्त करने के लिए सांसद सीआर पाटिल की वेबसाइट पर नाम, पता और मोबाइल नंबर डाल कर एक बेहद साधारण सा रजिस्ट्रेशन करना होता है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद पांच से सात दिन में तिरंगा डाक से आपके पास पहुंच जाएगा। तिरंगे को जिस लिफाफे में पैक किया गया है, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीरों के साथ ‘साफ नियत-सही विकास’ का नारा भी लिखा है। तिरंगे के साथ सांसद सीआर पाटिल का एक पत्र भी निकलता है। जिसमें तिरंगे का सम्मान करने और आतंकवाद के खिलाफ जारी केंद्र सरकार की लड़ाई को बल देने की बातें कही गई हैं। इस तिरंगे का साइज सामान्य है, जिसे कहीं भी फहराया जा सकता है। ये चिकने कपड़ा का बना हुआ है।    
विज्ञापन


हर साल 15 फीसदी बढ़ रही तिरंगे की मांग 
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में साल दर साल तिरंगे की मांग बढ़ती जा रही है। हर साल तकरीबन 15 फीसदी की इजाफा हो रहा है। सबसे बड़ा 1.80 गुणा 1.20 के साइज वाला तिरंगा 600 रुपये में, 1.35 गुणा 90 के साइज का तिरंगा 430 रुपये में और 60 गुणा 90 साइज का तिरंगा 300 रुपये का है। हाल ही में पद्मभूषण गोपालदास नीरज जी का अंतिम संस्कार जब राजकीय सम्मान के साथ किया गया तो सबसे बड़े साइज का 600 रुपये वाला तिरंगा ही उनको लपेटा गया था। सेना, एनसीसी, कालेज, सरकारी कार्यालय से लेकर बाजार तक पंद्रह अगस्त के दिन उक्त तीन साइज के ही तिरंगे की सबसे ज्यादा मांग होती है, जो राष्ट्रीय ध्वज के मानकों को पूरा करते हैं। गुजरे सात महीनों से यहां अब अगरबत्ती का काम भी होने लगा है। 270 ग्राम अगरबत्ती का पैक 50 रुपये में मिल रहा है। खादी के कपड़ों और खादी पर या तिरंगे पर कोई जीएसटी नहीं है लेकिन तैयार रेडीमेड खादी के वस्त्र जो एक हजार रुपये से ऊपर की कीमत के हैं उन पर 12 फीसदी का जीएसटी लागू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ रही है। 600, 430 और 300 रुपये वाले राष्ट्रीय ध्वज की मांग सर्वाधिक होती है। पंद्रह अगस्त के आर्डर आने शुरू हो गए हैं। पदमभूषण गोपालदास नीरज जी के राजकीय सम्मान के लिए भी आश्रम से ही ध्वज गया था। गुजरे सात महीनों में हमने अगरबत्ती का नया काम शुरू किया है। जिसकी डिमांड बढ़ रही है। 

- श्री राम यादव, प्रबंधक, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम।

सांसद सीआर पाटिल की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा कर हम लोगों ने नि:शुल्क तिरंगा मंगवाया है। ये तिरंगा बेहतरीन है। हमने एएमयू में अपने दोस्तों को भी बांटा है। गांधी आश्रम में कई लोगों ने अब तक तिरंगा मंगवाया है। 
- आशीष राय, निवासी श्री गांधी आश्रम बन्ना देवी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed