फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST SIB raid on scrap firm Yasafa Enterprises

GST SIB Raid: स्क्रैप फर्म पर जीएसटी का छापा, 40 लाख की बोगस आईटीसी क्लेम की, नोटिस जारी

Sun, 16 Nov 2025 10:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:58 AM IST
सार

बोगस आईटीसी क्लेम करने वाली फर्म यासफा एंटरप्राइजेज के यहां मौके पर तो माल नहीं मिला लेकिन यह फर्म जिंक, आयरन व ब्रास का व्यापार दिखा रही है। इसी आधार पर 40 लाख की बोगस आईटीसी का क्लेम भी कर दिया और सरकार के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
GST SIB raid on scrap firm Yasafa Enterprises
यासफा एंटरप्राइजेज के यहां जांच करते हुए जीएसटी एसआईबी की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने 15 नवंबर को शाहजमाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप फर्म यासफा एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। इसमें पता चला कि फर्म द्वारा 35 से 40 लाख रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (अईटीसी) क्लेम की है। जांच टीम ने खरीद-बिक्री से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग ने फर्जीवाड़े से हुए राजस्व नुकसान की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक यह कार्रवाई डेटा विश्लेषण के आधार पर की गई, जिसमें फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर करापवंचन का मामला सामने आया था। एसआईबी की टीम 15 नवंबर को सहायक आयुक्त शिव कुमार सिंह के साथ शाहजमाल गली नंबर सात स्थित यासफा एंटरप्राइजेज पर पहुंची। फर्म आयरन, जिंक और ब्रास समेत अन्य तरह के स्क्रैप की खरीद-बिक्री का कारोबार करती है और अपने रिकॉर्ड में हर महीने लाखों रुपये का व्यापार दिखा रही थी। मौके पर की गई जांच में विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। मौके पर माल शून्य जबकि रिकॉर्ड में लाखों का कारोबार दर्ज था। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त शिव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। यासफा एंटरप्राइजेज ने शाहजमाल से शहर की दर्जनों फर्मों के साथ स्क्रैप की खरीद-बिक्री की है। रिकॉर्ड में 12 से अधिक ऐसी फर्मों के नाम सामने आए हैं जो इस गोरखधंधे में शामिल मानी जा रही हैं। एसआईबी अब इन सभी जुड़ी हुई फर्मों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। यासफा से माल खरीदने वाली इन सभी फर्मों से भी राजस्व की रिकवरी की जाएगी। इस कार्रवाई से स्क्रैप व्यापार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोगस आईटीसी क्लेम करने वाली फर्म यासफा एंटरप्राइजेज के यहां मौके पर तो माल नहीं मिला लेकिन यह फर्म जिंक, आयरन व ब्रास का व्यापार दिखा रही है। इसी आधार पर 40 लाख की बोगस आईटीसी का क्लेम भी कर दिया और सरकार के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। इससे जुड़ी जो कंपनियां हैं वह भी विभाग के रडार पर हैं। उन पर भी कार्रवाई होगी। - शिव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed