{"_id":"6202c2ae55a0e71d7d633aca","slug":"grp-caught-vehicle-thief-gang-aligarh-news-ali2847914129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जीआरपी ने दबोचा वाहन चोर गिरोह का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जीआरपी ने दबोचा वाहन चोर गिरोह का सरगना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को एक वाहन चोर गिरोह के सरगना दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। जिसमें एक मोटरसाइकिल गाजियाबाद से तो दूसरी बन्नादेवी थाने के एक पुलिसकर्मी की चोरी की थी।
जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सिटी साइड एरिया में हेड कांस्टेबल मनोज यादव की ड्यूटी थी। तभी उसकी निगाह एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जो वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल का हैंडल घुमा फिराकर उसका लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहा था। लॉक टूटते ही वह गाड़ी को लेकर चलने लगा।
तभी उसे पकड़ लिया। इसी बीच मोटरसाइकिल स्वामी भी आ गया। आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान सतीश कुमार निवासी नगरिया उदयभान, बुलंदशहर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 25 साल से बाइक चोरी कर रहा है और उसका एक गैंग भी है । अब तक उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसे खुद की बताकर बुलंदशहर के देहात क्षेत्र के लोगों के पास बेच देता था या गिरवी रखने की के एवज में मिले पैसों से घर परिवार का खर्चा चलाता है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस गैंग से जुड़े हुए उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।