{"_id":"5fc1134ba8deab1c9a03aee0","slug":"grp-caught-two-girls-who-went-out-for-a-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर-सपाटे के लिए निकलीं दो बच्चियों को जीआरपी ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर-सपाटे के लिए निकलीं दो बच्चियों को जीआरपी ने पकड़ा
Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर की रहने वाली दो नाबालिग बहनें बृहस्पतिवार देर शाम को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। दोनों बहनों की संदिग्ध गतिविधि पर जीआरपी ने पूछताछ की तो बताया कि सैर सपाटे के लिए घर से निकली हैं। तत्काल परिवार वालों को सूचना दी गई। देर रात को परिवार वाले थाने पर पहुंच गए, जहां दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी थाना इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक, थाने पर तैनात स्टाफ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहा था। तभी उनको वेटिंग रूम के पास प्लेटफार्म दो पर दो बच्चियां दिखीं। संदिग्धता के आधार पर दोनों से पूछताछ की गई। पहले तो वह बरगलाने लगीं। मगर, बाद में घरवालों को बिना बताए सैर सपाटे के लिए निकलने की बात कुबूल की।
उनके पास से सोने के जेवर और 76 हजार की नगदी मिली, जिसे वह घर से लेकर आई थीं। उनके परिवार को सूचित किया गया। दोनों की उम्र 15 से 16 वर्ष है। देर रात को परिवार वाले जीआरपी थाने पर आए तो दोनों को उनके हवाले कर दिया।