फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GRP arrested two crooks, one absconding

जीआरपी ने दबोचे दो बदमाश, एक फरार

Thu, 08 Aug 2019 07:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
GRP arrested two crooks, one absconding
त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस की घटना के बाद हरकत में आई जीआरपी के हाथ गुरुवार को दो बदमाश लग गए। मडराक स्टेशन से इन दोनों को डेढ़ लाख के जेवरात और साढे़ पांच हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया। पिछले सप्ताह इस गिरोह ने दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जीआरपी ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त भोला पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम ममौता, मडराक, संजय उर्फ स्वामी पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम शहबाजपुर, विजयगढ़ के तौर पर हुई है। मडराक स्टेशन पर टीम चेकिंग कर रही तभी इन दोनों पर निगाह पड़ी। यह लूट के माल का हिस्सा कर रहे थे।
विज्ञापन

इनके निशाने पर सुपरफास्ट ट्रेनों में सवार यात्री होते थे। गत 25 जून को ऊंचाहार और 30 जून को महानंदा एक्सप्रेस में सवार महिलाओं से लूट की थी। इससे पूर्व में जीआरपी ने ही एक डकैती की घटना में जेल भेजा गया था। एक माह पहले ही यह जेल से छूटकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फिर से वारदातों को अंजाम देने लगे। इनका एक साथी अनिल उर्फ पप्पू पुत्र मूगेंराम निवासी शहबाजपुर, विजयगढ़ फरार है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश जारी है। बदमाशों के पास से डेढ़ लाख के गहने, साढे़ पांच हजार की नकदी, चाकू व अन्य लूट का माल बरामद हुआ है।

दोनों को जेल भेज दिया गया है। इन्हें दबोचने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज खान, एसआई दिवाकर मिश्रा, एसआई विशेश्वर सिंह, पंकज कुमार, शक्ति सिंह, हिंद केसरी, आबिद खां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed