{"_id":"58e558644f1c1bdc315b644a","slug":"ground-floor-24-injured-in-ramayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर जलाली में शोभायात्रा के दौरान छज्जा गिरा, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर जलाली में शोभायात्रा के दौरान छज्जा गिरा, 24 घायल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
जलाली में एंबुलेंस में घायलों को पहुंचाने की जद्दोजहद करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाली में श्रीरामनवमी मेले के दौरान निकल रही शोभायात्रा को देख रही भीड़ के दबाव से एक दुकान का छज्जा गिर गया। इससे छज्जे पर बैठीं महिलाओं व बच्चों के गिरने के साथ-साथ लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। वहीं सूचना पर एक ही एंबुलेंस पहुंची, जिसमें मरीजों को ठूंस-ठूंस कर इलाज के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार शोभायात्रा बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे भरना कुंआ के नजदीक पहुंची। तभी अचानक शिवली राठौर के दुकान का छज्जा मेला देखने जुटी भीड़ के दबाव से भरभरा कर नीचे आ गिरा। इससे छज्जे पर बैठी महिलाएं व बच्चे तो घायल हुए ही, वहीं छज्जे के नीचे खडे़ लोग भी चपेट में आ गए।
श्रीराम के भजनों पर झूम रहे लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। चारों ओर अफरातफरी व चीख पुकार मचने पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग खून से लथपथ हो गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने आनन फानन में कस्बे के ही अलग-अलग क्लीनिकों पर पहुंचाया।
इस हादसे में कई लोगों के गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं 108 पर फोन कर हादसे की जानकारी देते हुए दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद केवल एक ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें ठूंस ठूंस कर मरीजों के बिठाया गया, जबकि आधा दर्जन लोग फिर भी नहीं जा सके।