फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ground Floor, 24 injured in Ramayan

रामनवमी पर जलाली में शोभायात्रा के दौरान छज्जा गिरा, 24 घायल

Thu, 06 Apr 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 06 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ground Floor, 24 injured in Ramayan
जलाली में एंबुलेंस में घायलों को पहुंचाने की जद्दोजहद करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
जलाली में श्रीरामनवमी मेले के दौरान निकल रही शोभायात्रा को देख रही भीड़ के दबाव से एक दुकान का छज्जा गिर गया। इससे छज्जे पर बैठीं महिलाओं व बच्चों के गिरने के साथ-साथ लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। वहीं सूचना पर एक ही एंबुलेंस पहुंची, जिसमें मरीजों को ठूंस-ठूंस कर इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शोभायात्रा बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे भरना कुंआ के नजदीक पहुंची। तभी अचानक शिवली राठौर के दुकान का छज्जा मेला देखने जुटी भीड़ के दबाव से भरभरा कर नीचे आ गिरा। इससे छज्जे पर बैठी महिलाएं व बच्चे तो घायल हुए ही, वहीं छज्जे के नीचे खडे़ लोग भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


श्रीराम के भजनों पर झूम रहे लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। चारों ओर अफरातफरी व चीख पुकार मचने पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग खून से लथपथ हो गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने आनन फानन में कस्बे के ही अलग-अलग क्लीनिकों पर पहुंचाया।
इस हादसे में कई लोगों के गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं 108 पर फोन कर हादसे की जानकारी देते हुए दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद केवल एक ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें ठूंस ठूंस कर मरीजों के बिठाया गया, जबकि आधा दर्जन लोग फिर भी नहीं जा सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed