{"_id":"6500642899598f56e401ae35","slug":"groom-caught-before-marriage-sent-to-jail-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निकाह से पहले पकड़ा गया दूल्हा भेजा जेल, बड़े भाई संग करा दी गई थी लड़की की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निकाह से पहले पकड़ा गया दूल्हा भेजा जेल, बड़े भाई संग करा दी गई थी लड़की की शादी
Tue, 12 Sep 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 06:44 PM IST
सार
सोमवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी में शामिल फैसल बरात लेकर अलीगढ़ शहर के भुजपुरा मोहल्ले में जा रहा है। इस पर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा के पास से कार सवार दूल्हा बने फैसल को दबोच लिया था।
विज्ञापन
जेल भेजा गया दूल्हा फैसल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद में सोमवार की शाम टोल प्लाजा के पास से पकड़े जाने के बाद देर रात पूछताछ में चोरी का माल बरामद करवाने वाला सिकंदराराऊ निवासी फैसल पुत्र शकील मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उधर लड़की पक्ष के दबाव में परिजनों ने चोरी के आरोपी दूल्हे के बड़े भाई से उस लड़की का निकाह करवा दिया, जिसके साथ फैसल का निकाह होना था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गांव कासिमपुर में एक शराब की दुकान व कैंटीन में चोरी हुई थी। जगार होने पर चोर अपनी एक बाइक व मोबाइल मौके पर छोड़कर भाग निकले थे। सेल्समैन ने मुकदमा दर्ज कराया था। मौके से मिली बाइक और मोबाइल के जरिये चोरों की तलाश में पुलिस जुटी थी। सोमवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी में शामिल फैसल पुत्र शकील निवासी पुरानी तहसील के पास मोहल्ला सहाबुद्दीन थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस बरात लेकर अलीगढ़ शहर के भुजपुरा मोहल्ले में जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा के पास से कार सवार दूल्हा बने फैसल को दबोच लिया था। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार करने के साथ ही देर रात ठेके से चुराई गई शराब की पेटी और कैंटीन से चोरी किए गए पान मसाला, सुपाड़ी, तंबाकू के कुछ पैकेट बरामद करवाए थे। उधर लड़की पक्ष के दबाव में परिजनों ने देर रात फैसल के बड़े भाई के साथ लड़की का निकाह करा दिया था।
विज्ञापन