फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   grand event of Amar Ujala will be inaugurated by Mashal Yatra

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के महाआयोजन का मशाल यात्रा से होगा श्रीगणेश, साक्षी बनेगा अलीगढ़ शहर

Fri, 11 Aug 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:25 AM IST
सार

12 अगस्त को सेंटर प्वाइंट चौराहा अतुल पंडित के रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। आगामी 17 अगस्त को दस से अधिक स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 23 अगस्त को इस आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा।

विज्ञापन
grand event of Amar Ujala will be inaugurated by Mashal Yatra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला समाचार पत्र समूह की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी का ऐतिहासिक महाआयोजन मशाल यात्रा संग 11 अगस्त शाम चार बजे शुरू होगा। पूरा शहर इस मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा। जिसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। बृहस्पतिवार देर शाम तक इसकी तैयारियों को पूरा किया जाता रहा। मशाल यात्रा रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोट्र्स स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के बाद वापस स्टेडियम पर सम्पन्न होगी।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रतिवर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहरवासी बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृतकाल में इस बार यह आयोजन और वृहद रूप से होने जा रहा है। महाआयोजन का आगाज आज शुक्रवार 11 अगस्त को मशाल यात्रा से होगा। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से वापस रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। 
विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी इस मशाल यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की स्वर लहरियां गूजेंगी। साथ में युवाओं की टोली, बाइक राइडर टीम, स्कैटर, स्कूली बच्चों के बैंड, आरएएफ की टुकड़ी आदि राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए मशाल यात्रा संग कदमताल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अगस्त को सेंटर प्वाइंट चौराहा अतुल पंडित के रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। आगामी 17 अगस्त को दस से अधिक स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 23 अगस्त को इस आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। महाआयोजन की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं। 

ये हैं सहयोगी

मेन स्पांसार : ओजोन सिटी
एसोसिएशन विद: आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन
पॉवर्ड वाई : बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सागवान सिटी,  बियॉंट बिल्डटैक पीवीटी, स्काई टॉवर, होटल गोल्ड इन लीफ।

को-स्पांसर:विश्व भारती पब्लिक स्कूल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, रे इंटरनेशनल, जादौन बिल्डर्स, वरुण हॉस्पिटल (हेल्थ एसोसिएट), डबल हिरन मस्टर्ड ऑयल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, होटल द रॉयल रेजीडेंसी (हॉस्पीटलिटी पार्टनर), स्टार कोल्हू कच्चीघानी, बालजीवन मेडीसिंस, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइसेंज, भारतीय जीवन बीमा निगम।
आउटडोर मीडिया पार्टनर : एमकेजी मीडिया
 

15 अगस्त को इन चौराहों पर होगा राष्ट्रगान

-क्वारसी चौराहा-विजय तौमर 
-क्वारसी चुंगी-गौरव गोदानी, पंचम लोधी 
-किशनपुर तिराहा-सौरव बाल जीवन
-गांधी आई तिराहा-गांधी आई हॉस्पिटल
-सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल  
-मैरिस रोड चौराहा- प्रथम दायित्व फाउंडेशन 
-केला नगर चौराहा-सालिश अहमद 
-दोदपुर चौराहा-अज्जू  इशहाक
-एएमयू सर्किल-ख्वाजा हसन जिबरान 
-घंटाघर चौराहा-डॉ. निशित शर्मा
-तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा 
-एटा चुंगी चौराहा-ठा.शैलेंद्र पाल सिंह 

-अचल ताल चौराहा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
-दुबे पड़ाव चौराहा-अजयराज गुप्ता लिथो
-गांधी पार्क चौराहा-रॉबिन हुड आर्मी
-माल गोदाम समर्पण कांप्लैक्स-सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस 
-रसालगंज चौराहा-ललित अग्रवाल मृदंग
-होली चौक-विनोद पांडे 
-सरसौल चौराहा-प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू
-खेरेश्वर चौराहा-अमित गोस्वामी, शीलू ठाकुर
-देहली गेट चौराहा-शकुंतला भारती
-खटीकन चौराहा-भगत सिंह भगवासिया 
-अब्दुल करीम चौराहा-विशाल देशभक्त
-मीरिमल चौराहा-मनीष अग्रवाल बूल 
-बाराद्वारी चौराहा-जय गोपाल वीआईपी 

-फूल चौराहा-अमित सर्राफ
-मदार गेट-सुबोध स्वीटी
-हाथरस अड्डा-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
-खिरनी गेट-कायस्थ महासभा 
-सासनी गेट-शेखर सराफ मैमोरियल हॉस्पिटल
-जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार
-किरण पैलेस खैर बाईपास-विक्रम सिंह जादौन
-पीएसी रामघाट रोड-बल्देव चौधरी सीटू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed