{"_id":"586181824f1c1b5b26eeb549","slug":"grand-alliance-in-bihar-state-on-the-lines-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की तर्ज पर यूपी में हो महागठबंधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की तर्ज पर यूपी में हो महागठबंधन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
बिहार की तर्ज पर यूपी में हो महागठबंधन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि 2017 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में बड़ी सेक्युलर पार्टियों को बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाना होगा, ताकि भाजपा को सत्ता से दूर रखा जा सके। बिहार में लालू और नीतीश के गठबंधन से ही भाजपा को बड़ी हार मिली थी। उन्होंने गठबंधन वाले दलों के नाम पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया।
मौलाना मदनी सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी हाल में उत्तर प्रदेश मेें सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। वह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर देश को हिंदू स्टेट बनाने का मंसूबा पाल रही है। यह कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि हिंदुस्तान सेक्युलर देश है। मोदी सरकार की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से ही नोटबंदी के कारण आम आदमी से लेकर बड़े कारोबारी तक परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि सपा में हो रही अंतर्कलह सही नहीं है, पार्टी नेताओं को इसे जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। सपा के मुसलमानों को आरक्षण दिलाने में दिलचस्पी न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों के हित में बहुत से काम हुए हैं, और भी काम भी होंगे। मुसलमानों को जबरन फसाद में ढकेला जा रहा है, मुकदमों में फंसाया जा रहा है, यह सही नहीं है। इसका मुसलमान एकजुटता से अपने वोट से जवाब दें। तीन तलाक के सवाल पर कहा कि अब ये पुरानी बात हो गई है, इसमें कोई दम नहीं है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सैयद वसीम अहमद और एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
निकाह में शामिल होने आए थे
अलीगढ़। कांग्रेस नेता सैयद वसीम अहमद के साले हारिस की शादी एएमयू के एजूकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो. परवेज की बेटी से सोमवार को हुई है। सर सैयद नगर की बड़ी मस्जिद में निकाह हुआ। मौलाना अरशद मदनी इसी निकाह में शामिल होने के लिए आए थे।वसीम और मदनी के पारिवारिक ताल्लुकात हैं। मदनी यहां पर अनोना हाउस निवासी कलीमउल्लाह से भी मिलने गए थे। दोपहर 12 बजे अलीगढ़ पहुंचने के बाद वह साढ़े तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।