फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grand alliance in Bihar state on the lines of

बिहार की तर्ज पर यूपी में हो महागठबंधन

Tue, 27 Dec 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 27 Dec 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Grand alliance in Bihar state on the lines of
बिहार की तर्ज पर यूपी में हो महागठबंधन - फोटो : Amar Ujala
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि 2017 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में बड़ी सेक्युलर पार्टियों को बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाना होगा, ताकि भाजपा को सत्ता से दूर रखा जा सके। बिहार में लालू और नीतीश के गठबंधन से ही भाजपा को बड़ी हार मिली थी। उन्होंने गठबंधन वाले दलों के नाम पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन

मौलाना मदनी सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी हाल में उत्तर प्रदेश मेें सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। वह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर देश को हिंदू स्टेट बनाने का मंसूबा पाल रही है। यह कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि हिंदुस्तान सेक्युलर देश है। मोदी सरकार की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से ही नोटबंदी के कारण आम आदमी से लेकर बड़े कारोबारी तक परेशान हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा में हो रही अंतर्कलह सही नहीं है, पार्टी नेताओं को इसे जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। सपा के मुसलमानों को आरक्षण दिलाने में दिलचस्पी न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों के हित में बहुत से काम हुए हैं, और भी काम भी होंगे। मुसलमानों को जबरन फसाद में ढकेला जा रहा है, मुकदमों में फंसाया जा रहा है, यह सही नहीं है। इसका मुसलमान एकजुटता से अपने वोट से जवाब दें। तीन तलाक के सवाल पर कहा कि अब ये पुरानी बात हो गई है, इसमें कोई दम नहीं है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सैयद वसीम अहमद और एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह में शामिल होने आए थे 
अलीगढ़। कांग्रेस नेता सैयद वसीम अहमद के साले हारिस की शादी एएमयू के एजूकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रो. परवेज की बेटी से सोमवार को हुई है। सर सैयद नगर की बड़ी मस्जिद में निकाह हुआ। मौलाना अरशद मदनी इसी निकाह में शामिल होने के लिए आए थे।वसीम और मदनी के पारिवारिक ताल्लुकात हैं। मदनी यहां पर अनोना हाउस निवासी कलीमउल्लाह से भी मिलने गए थे। दोपहर 12 बजे अलीगढ़ पहुंचने के बाद वह साढ़े तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed