फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gram Pradhan and his brothers molested the teacher

अलीगढ़ः ग्राम प्रधान व उसके भाइयों ने शिक्षिका के साथ की छेड़छाड़

Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan and his brothers molested the teacher
थाना दादों क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ ग्राम प्रधान व उसके दो भाइयों सहित एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शिक्षिका का मोबाइल छीनकर जातिसूचक अपशब्द कहे। स्कूल के जरूरी कागजात फाड़ दिए। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। स्कूल में कुल 35 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। तभी ग्राम प्रधान रवेंद्र यादव, उसके भाई कवेंद्र, प्रदीप और एक अन्य धीरेंद्र उर्फ पाजी वहां आ गए। उन्होंने मिड-डे मील के लिए 100 छात्रों को दर्ज करने के लिए कहा। मना करने पर शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत की। हाथ से मोबाइल छीनकर स्कूल के कागजात फाड़ दिए। जातिसूचक अपशब्द कहे। शिक्षिका की तहरीर पुलिस ने ग्राम प्रधान रवेंद्र यादव, कवेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह पुत्र ओमवीर सिंह व धीरेश उर्फ पाजी पुत्र भूरेलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed