फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gram Chaupal campaign completes one year

Gram Chaupal: ग्राम चौपाल अभियान का एक साल पूरा, अलीगढ़ में हुआ संगोष्ठी व मेले का आयोजन

Sat, 30 Dec 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 10:21 PM IST
सार

ग्राम चौपाल अभियान के एक साल पूरे होने पर अलीगढ़ में संगोष्ठी व मेल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गये स्टॉलों पर रखे उत्पादों का अवलोकन कर उन्हें बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Gram Chaupal campaign completes one year
मेले में उत्पादों का अवलोकन करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

ग्राम चौपाल (गांव की समस्या- गांव में समाधान) अभियान का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी एवं मेले का आयोजन हुआ। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अभियान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम में वर्ष भर हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


डीएम ने मीडिया को ग्राम चौपाल अभियान के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में वर्ष भर हुए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गये स्टॉलों पर रखे उत्पादों का अवलोकन कर उन्हें बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वर्ष भर में प्रत्येक विकासखंड में 98 और जिले में 1176 ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें 4499 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को कभी भी गलत भरोसा नहीं देना चाहिए, इससे समस्या बढ़ती है। यदि कार्य हो सकता है तो उसे बिना किसी देरी के करें और यदि नहीं हो सकता है तो उसे स्पष्ट मना कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने योजनाओं का सही क्रियान्वयन न होने एवं लक्ष्य पूरा न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हें सुधार की चेतावनी दी। डीएम ने आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक डीआरडीए भाल चंद्र त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम दीनदयाल वर्मा इन योजनाओं के आंकड़े नहीं बता सके।
डीएम इंंद्र विक्रम सिंह पत्रकार वार्ता में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed